सोशल संवाद / रांची : सीएम ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। इसमें रिम्स की चिकित्सा शिक्षा और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। संस्थान में मेडिकल शिक्षकों के 319 स्वीकृत पदों के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत सात सुपर स्पेशियलिटी और तीन ब्रॉड स्पेशियलिटी विभागों के सृजन की योजना है। चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों को देखते हुए 16 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया।
यह भी पढे : एचपीवी टीकाकरण पर गहन अध्ययन के बाद ही आगे बढ़ें, जल्दबाजी न करें
पुनर्गठन में प्राध्यापक के पद 44 से घटाकर 42, अपर प्राध्यापक के नौ से आठ, सह-प्राध्यापक के 95 से बढ़ाकर 96 और सहायक प्राध्यापक के 170 से बढ़ाकर 172 करने का प्रस्ताव है। सहायक प्राध्यापक-सह-सांख्यिकी का एक पद यथावत रहेगा। इस बदलाव के बाद भी मेडिकल शिक्षकों के स्वीकृत पदों की कुल संख्या 319 ही रहेगी। मुख्यमंत्री ने रिम्स में मरीजों को बेहतर इलाज और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने ओपीडी, मेडिकल सीटों, छात्रावासों और अन्य सुविधाओं की स्थिति की भी जानकारी ली।











