Jamshedpur News: JNAC की 52 लाख की पांच योजनाएं अटकीं, नहीं मिल रहे ठेकेदार

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jamshedpur News: JNAC की 52 लाख की पांच योजनाएं अटकीं, नहीं मिल रहे ठेकेदार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की पांच विकास योजनाएं ठेकेदार नहीं मिलने के कारण लंबे समय से अटकी हुई हैं। इन योजनाओं पर कुल 52.37 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। इनमें सड़क और नाली निर्माण के काम शामिल हैं। बार-बार टेंडर जारी होने के बावजूद ठेकेदारों के आगे नहीं आने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।

यह भी पढे : Disability Assessment Guidelines 2026: दिव्यांगता प्रमाणपत्र के नियम बदले, जानें नए मानक

जानकारी के अनुसार, बिरसानगर, सोनारी, सीतारामडेरा और साकची के राजेंद्र आश्रम इलाके में ये योजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें तीन योजनाओं के लिए चौथी बार टेंडर निकाला गया है। वहीं, सोनारी की योजना के लिए तीसरी और सीतारामडेरा की योजना के लिए दूसरी बार टेंडर जारी किया गया है।

कम बजट के कारण ठेकेदार नहीं ले रहे रुचि

बताया जा रहा है कि निर्माण कार्यों के लिए तय राशि कम होने के कारण ठेकेदार काम लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ठेकेदारों का मानना है कि निर्धारित बजट में निर्माण कार्य पूरा करना मुश्किल है। इस वजह से टेंडर प्रक्रिया बार-बार दोहरानी पड़ रही है।

इन इलाकों में होना है निर्माण कार्य

  • साकची राजेंद्र आश्रम में पेवर्स ब्लॉक लगाने का काम – 5.11 लाख रुपये।
  • बिरसानगर जोन-3सी में हरिमंदिर से मालती देवगम के घर तक सड़क निर्माण – 12.06 लाख रुपये।
  • बिरसानगर जोन-1 में सड़क निर्माण – 13.64 लाख रुपये।
  • सोनारी रूपनगर में पीसीसी सड़क निर्माण – 7.26 लाख रुपये।
  • सीतारामडेरा देवनगर बस्ती में सड़क और नाली निर्माण – 14.28 लाख रुपये।

11 दिसंबर को खुलेगा टेंडर

JNAC ने इन पांचों योजनाओं के लिए फिर से टेंडर जारी किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 11 दिसंबर को टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद ठेकेदार का चयन कर काम आवंटित करने की योजना है। विभाग का लक्ष्य है कि काम मिलने के बाद तीन से चार महीने के भीतर निर्माण पूरा कर लिया जाए। अब देखना होगा कि इस बार इन योजनाओं के लिए ठेकेदार मिलते हैं या स्थानीय लोगों का इंतजार और बढ़ता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version