---Advertisement---

जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न, डीजल कीमतों पर आंदोलन की चेतावनी

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न, डीजल कीमतों पर आंदोलन की चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा रविवार, 24 मई 2026 को एनएच-33 स्थित सरोवर हिल कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित की गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजित सभा में संगठन के सैकड़ों सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए।

ये भी पढे : चक्रधरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, सद्दाम हुसैन ने दिया मानवता सेवा का संदेश

एसोसिएशन के कुल 630 सदस्यों के आने की संभावना थी, जिसमें लगभग 450 सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा के दौरान संगठन की उपलब्धियों, वित्तीय लेखा-जोखा और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभा में महासचिव मनीष कुमार सिंह ने संगठन की पिछले वर्षों की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बीते दो वर्षों का आय-व्यय और लेखा-जोखा सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया।

इस दौरान संस्था के संरक्षक सतबीर सिंह सोमू ने लगातार बढ़ रही डीजल कीमतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बढ़ती लागत को देखते हुए कंपनियों को भाड़ा दरों में बढ़ोतरी करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाड़ा नहीं बढ़ाया गया तो ट्रांसपोर्टरों की ओर से कंपनी मालिकों के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस प्रस्ताव को सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के अध्यक्ष जसवीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि संगठन ने पिछले दो वर्षों का कार्यकाल शांतिपूर्ण और सफल तरीके से पूरा किया है।

सभा का मंच संचालन संयुक्त सचिव प्रदीप शर्मा और अमित ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक धनंजय राय, अरुण सिंह और वीरेंद्र राय सहित कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

सभा के दौरान संगठन के सदस्यों ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। महासचिव मनीष कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि सभी सुझावों को आगामी कार्ययोजना में शामिल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version