सोशल संवाद / कोलकाता : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जन सेवा संघ ट्रस्ट को “नेशनल ब्लड डोनर अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह कोलकाता के सोडपुर में आयोजित किया गया।
यह भी पढे : बिरसानगर पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिलेंगे फ्लैट की चाबी और राहत
पानिहाटी की विधायक रत्ना देवनाथ जी के करकमलों द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। साई वेलफेयर डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और पशु सेवा में निरंतर योगदान के लिए जन सेवा संघ ट्रस्ट को यह सम्मान मिला।
जन सेवा संघ ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से रक्तदान शिविरों के आयोजन और जरूरतमंद मरीजों की मदद के साथ-साथ आवारा पशुओं की सेवा और देखभाल का कार्य निरंतर कर रहा है।
समारोह में विधायक रत्ना देवनाथ जी ने रक्तदान और पशु सेवा जैसे कार्यों की सराहना की और समाज से भी ऐसे कार्यों में आगे आने की अपील की।कार्यक्रम में संस्था के प्रतिनिधि सूरज कुमार एवं विशाल कुमार उपस्थित थे और उन्होंने इस सम्मान के लिए आयोजकों और विधायक जी का आभार व्यक्त किया।









