पत्रकार कौन? सोशल मीडिया पत्रकारिता पर बहस के बीच अब जवाबदेही तय करने का समय

By Riya Kumari

Published :

Follow
पत्रकार कौन? सोशल मीडिया पत्रकारिता पर बहस के बीच अब जवाबदेही तय करने का समय

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आज देशभर में बहस छिड़ी है कि क्या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रील बनाने वाले लोग पत्रकार हैं? दिल्ली पुलिस के सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे से लेकर विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा द्वारा उठाए गए सवालों तक, पत्रकारिता की पहचान और सोशल मीडिया पर इसके दुरुपयोग का मुद्दा चर्चा में है।

यह भी पढे : Tata Motors Jamshedpur: 22 नवंबर रविवार को खुला रहेगा प्लांट, सभी विभागों में होगा काम

Sunrise Enclave

आज कोई भी मोबाइल उठाकर खुद को पत्रकार घोषित कर दे रहा है। पत्रकारिता के नाम पर कुछ लोगों की गतिविधियों से पूरे पेशे की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। लेकिन इस बहस में एक महत्वपूर्ण पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

जो पत्रकार पिछले 20-25 या 30 वर्षों से प्रिंट मीडिया में काम करते रहे, जिन्होंने टेलीविजन पत्रकारिता में अपनी सेवाएं दीं और आज डिजिटल या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पत्रकारिता कर रहे हैं, क्या सिर्फ माध्यम बदल जाने से उनकी पहचान बदल जाएगी? क्या उन्हें पत्रकार नहीं माना जाएगा? बिल्कुल नहीं। पत्रकारिता की पहचान उसके प्लेटफॉर्म से नहीं, बल्कि अनुभव, काम, विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी से होनी चाहिए।

तकनीक और माध्यम बदले हैं, लेकिन पत्रकारिता के मूल सिद्धांत नहीं।

मेरा मानना है कि अब पत्रकारिता के लिए भी एक पारदर्शी व्यवस्था बनाने पर राष्ट्रीय स्तर पर बहस होनी चाहिए। जिस तरह डॉक्टरों के लिए मेडिकल काउंसिल और आईएमए जैसे संस्थान हैं तथा कई पेशों में प्रशिक्षण और पंजीकरण की व्यवस्था है, उसी तरह पत्रकारिता में भी बुनियादी प्रशिक्षण, मीडिया एथिक्स, कानून, तथ्य-जांच और जवाबदेही के मानदंड तय होने चाहिए।

पत्रकारिता को पेशेवर पहचान देने के लिए पंजीकरण और प्रमाणन जैसी व्यवस्था पर विचार होना चाहिए। हालांकि, इसका उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता को सीमित करना नहीं, बल्कि पत्रकारिता के नाम पर होने वाले दुरुपयोग को रोकना होना चाहिए।

आखिर सवाल यह है कि क्या पत्रकारिता सिर्फ कैमरा और माइक लेकर वीडियो बनाने का नाम है? या फिर यह समाज के प्रति जिम्मेदारी, सच के प्रति ईमानदारी और सत्ता से सवाल पूछने का साहस है? अब असली और फर्जी पत्रकार की बहस से आगे बढ़कर पत्रकारिता की गरिमा, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का समय आ गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---