सोशल संवाद / रांची : झारखंड -इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का विज्ञापन झारखंड – कर्मचारी चयन आयोग ने जारी कर दिया है। 326 पदों पर नियुक्ति होगी। इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक, वेटरीनरी सहायक-चिकित्सा सहायक, कीट संग्रहकर्ता और मत्स्य मात्सियकी – तकनीकी सहायक के कुल 326 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए 20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अभ्यर्थी 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे।
यह भी पढे : बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर समेत 40 पदों पर अवसर
20 अगस्त मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान कर सकेंगे और फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेने के लिए लिंक उपलब्ध रहेगा। ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी 21 अगस्त से 23 अगस्त तक नाम, जन्म तिथि, मेल आईडी व मोबाइल नंबर छोड़ अन्य संशोधन कर सकेंगे।दो चरणों में परीक्षा, नेगेटिव मार्किंग भी झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 दो चरणों में होगी। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के होगी। परीक्षा में 50 हजार से कम आवेदन रहने पर प्रारंभिक परीक्षा नहीं ली जाएगी।अधिकतम
सीमा से अधिक अभ्यर्थी रहने की स्थिति में भी विभिन्न परिस्थितियों के आधार पर सीधे मुख्य परीक्षा आयोजित करने के संबंध में आयोग निर्णय ले सकेगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित ली जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में एक पेपर के 120 प्रश्न रहेंगे, जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सवाल तीन अंकों के होंगे।
सही उत्तर के लिए तीन अंक प्रदान किए जाएंगे और हर गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटों की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन से 30 प्रश्न, झारखंड राज्य से संबंधित 60 प्रश्न और सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान व मानसिक क्षमता जांच से 10-10 प्रश्न पूछे जाएंगे।
इन पदों पर होगी नियुक्ति, 20 जुलाई से आवेदन
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (स्वास्थ्य निदेशालय)-137
कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक (अर्थ व सांख्यिकी निदेशालय)-27
बहुद्देश्यीय कार्यकर्ता (स्वास्थ्य निदेशालय)-62
वेटरीनरी सहायक/चिकित्सा सहायक (नगर विकास) – 27
कीट संग्रहकर्ता (स्वास्थ्य निदेशालय) – 32
मात्सियकी तकनीकी सहायक (मत्स्य निदेशालय) – 41










