सोशल संवाद / डेस्क : Jugsalai Nagar Parishad Election Result 2026 के तहत जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय स्थित वेयरहाउस में मतगणना का पहला राउंड पूरा हो चुका है। शुरुआती रुझानों में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नौशीन खान ने मजबूत बढ़त बना ली है।
यह भी पढे : Jugsalai Nagar Parishad Election 2026: 8 महिला उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला, मतगणना जारी
पहले राउंड के बाद नौशीन खान आगे
प्रथम चक्र की मतगणना के बाद नौशीन खान को 6654 वोट मिले हैं। वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी रिंकू सिंह को 1426 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह नौशीन खान इस समय 5228 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रही हैं।
चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझान से स्पष्ट है कि जुगसलाई नगर परिषद में मुकाबला दिलचस्प हो गया है और आगे के राउंड में तस्वीर और साफ होगी।

वार्ड स्तर पर घोषित हुए परिणाम
मतगणना के साथ-साथ वार्ड पार्षदों के नतीजे भी सामने आने लगे हैं।
Jugsalai वार्ड पार्षद विजेता सूची
- वार्ड नंबर 01: शेख अब्दुल अकीब – 1121 मत पाकर निर्वाचित
- वार्ड नंबर 02: मो. इरशाद हैदर – 557 मत पाकर निर्वाचित
- वार्ड नंबर 03: जगदीप सिंह – 447 मत पाकर निर्वाचित
- वार्ड नंबर 04: राहत हुसैन – 1373 मत पाकर निर्वाचित
निर्विरोध चुने गए वार्ड पार्षद
जुगसलाई नगर परिषद के कुछ वार्डों में उम्मीदवारों को निर्विरोध जीत हासिल हुई है:
- वार्ड संख्या 05: मोहम्मद अब्बास अंसारी
- वार्ड संख्या 06: फिरदौश परवीन
- वार्ड संख्या 09: सालेहा अमीरा
- वार्ड संख्या 10: आमरीन प्रविन
- वार्ड संख्या 11: राशीद इकबाल अंसारी
41 बूथों की मतगणना, 14 टेबल पर जारी प्रक्रिया
जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में कुल 41 बूथों के लिए 14 टेबल पर मतगणना की व्यवस्था की गई है। यहां अंतिम परिणाम तीन राउंड की काउंटिंग के बाद स्पष्ट हो जाएगा।
फिलहाल पहले राउंड के बाद नौशीन खान की बढ़त ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है। अब सभी की नजरें अगले राउंड की मतगणना पर टिकी हैं, जहां जीत-हार की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।










