Dr Abhishek Child Care

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन में शामिल हुए काले

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन में शामिल हुए काले
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शहर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और भक्तिमय वातावरण ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। अमरप्रीत सिंह काले ने नगर कीर्तन में सम्मिलित होकर गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और हजारों श्रद्धालुओं के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया।

यह भी पढ़े : गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में केजरीवाल ने मत्था टेक कहा, “हम गुरुनानक के बताए रास्ते पर चल रहे”

काले ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने अपने जीवनकाल में मानवता को छुआछूत मिटाने, ऊँच-नीच के भेदभाव समाप्त करने और विश्व में भाईचारे, आपसी सौहार्द और समरसता का महत्व समझाया। आज इन शिक्षाओं को आत्मसात करने की आवश्यकता है ताकि वैश्विक शांति और सह अस्तित्व का आदर्श स्थापित हो सके।

गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप के साथ शहर भर में नगर कीर्तन निकाला गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और लंगर सेवा के माध्यम से गुरु महाराज जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया। इस दौरान संगत का उत्साह और समर्पण देखते ही बनता था।

इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने नगर कीर्तन के सफल आयोजन के लिए सीजीपीसी को , सभी गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों को , सिख नौजवान सभा, स्त्री सत्संग सभा, पुलिस और प्रशासन व सभी सेवा शिविर लगाने वालों का विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सभी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन और उनके उपदेश किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं हैं। वे समस्त मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम समाज में समरसता और शांति का वातावरण बना सकते हैं।

इस भव्य आयोजन ने श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा और समर्पण का संचार किया तथा गुरु नानक देव जी के उपदेशों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version