Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

इजरायल के दूतावास पहुंचीं कंगना रनौत बोलीं – आधुनिक रावण, जल्द होगा परास्त

By admin

Published :

Follow
Kangana Ranaut
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड डीवा कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस हैं. मुद्दा सामाजिक हो या पॉलिटिकल, कंगना अपना पक्ष खुलकर रखती हैं. पूरी दुनिया में इस वक्त इजरायल और हमास के बीच छिड़े युद्ध की चर्चा है. कंगना रनौत ने दोनों देशों की लड़ाई में इजरायल का साथ दिया है.

यह भी पढ़े : अपनी बॉडी टाइप के मुताबिक चुनिए परफेक्ट जींस…अपनाये ये टिप्स

कंगना ने इजरायल को सपोर्ट किया

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

एक्ट्रेस दिल्ली में इजरायल के राजदूत से मिलीं. कंगना ने इस्लामिक आतंकवाद का विरोध किया है. इस मीटिंग की फोटो कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा- आज पूरी दुनिया, खासकर इजरायल और भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी जंग लड़ रहे हैं. कल जब मैं रावण दहन करने दिल्ली पहुंची, तो मुझे लगा कि इजरायल एम्बेसी आकर उन लोगों से मिलना चाहिए जो आज के आधुनिक रावण हमास जैसे आतंकवादियों को परास्त कर रहे हैं.

”जिस प्रकार से छोटे बच्चों को, महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है, ये दिल को झकझोर देने वाला है. मुझे पूरी उम्मीद है आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में इजरायल विजयी होगा. उनके साथ मैंने अपनी आने वाली फिल्म तेजस और भारत के आत्मनिर्भर लड़ाकू विमान तेजस के बारे में चर्चा की.”

आतंकी है हमास- कंगना रनौत

कुछ दिन पहले भी कगंना रनौत ने इजरायल के सपोर्ट में आवाज उठाई थी. एक्ट्रेस ने हमास के लोगों को आतंकी बताया था. कंगना ने पोस्ट में लिखा था- ऐसा बिल्कुल संभव नहीं है कि सोशल मीडिया पर दिख रही इजरायली महिलाओं की तस्वीरों को देखकर दिल ना टूटे और डर ना लगे. आतंकी उनकी लाशों के साथ रेप तक कर रहे हैं. एक इजराइल की महिला सैनिक की बॉडी को नेकेड घुमाया जा रहा है. ये देखकर मैं लाखों टुकड़ों में टूट गई हूं. हर शहीद सम्मानजनक मौत का हकदार है.

तेजस में एयरफोर्स ऑफिसर बनीं कंगना

वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. ये एक एक्शन थ्रिलर मूवी है. इसे सर्वेश मेवारा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कंगना लीड रोल में हैं. वो इंडियन एयरफोर्स की ऑफिसर तेजस गिल का रोल प्ले कर रही हैं. मूवी में आशीष विद्यार्थी, अंशुल चौहान, वरुण मित्रा भी अहम रोल में दिखेंगे. कंगना की ये फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी. ये पहली बार है जब कंगना ऑनस्क्रीन फाइटर पायलट के रोल में दिखेंगी. फैंस कंगना का ये अवतार देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator