Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

कस्तूरबा कर्मियों, बीआरपी व सीआरपी का होगा बीमा

By Riya Kumari

Published :

Follow
कस्तूरबा कर्मियों, बीआरपी व सीआरपी का होगा बीमा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची :  झारखंड में कस्तूरबा के शिक्षक-कर्मियों, बीआरपी सीआरपी समेत 8525 लोगों का 5 लाख का जीवन बीमा कराया जाएगा। राज्य सरकार एलआईसी के साथ मिल इनका जीवन बीमा कराएगी। इसके लिए इनके वेतन-मानदेय से 500 रुपये हर माह कटेंगे। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग नेजिलों को संबंधित कर्मियों की सहमति लेकर 25 जून तक प्रस्ताव मांगा है।

यह भी पढे : 13.85 करोड़ की लागत से बनने वाली 6 सड़कों के लिए छठी बार निकाला टेंडर

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मासिक, छमाही या वार्षिक प्रीमियम भुगतान करना होगा। जीवन बीमा के लिए मासिक, छमाही इसके तहत सेवाकाल में कर्मी की मौत पर परिवार को 5 लाख का एकमुश्त भुगतान होगा। सामान्य स्थिति में सेवानिवृत्ति के बाद अंशदान की आधी राशि 500 की जगह 250 रुपये कुल जमा राशि में से 7.50% ब्याज के साथ मिलेगा।

इन शिक्षकों और कर्मियों को मिलेगा बीमा का लाभ

जीवन बीमा का लाभ राज्य के 203 कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालयों और 57 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों के 5075 शिक्षक और कर्मी समेत 2950 प्रखंड साधनसेवी और संकुल साधनसेवी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय स्कूल के 280 शिक्षक-कर्मी और 220 रिसोर्स टीचर को मिलेगा। यह पॉलिसी जिलावार होगी। इसके लिए 25 जून तक प्रस्ताव मांगा गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator