Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

कोल्हान विश्वविद्यालय : स्नातक दाखिले को फिर खुला पोर्टल, 14 तक मौका

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Kolhan University: Undergraduate admission portal reopened
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम सत्र 2026-30 तथा अंडरग्रेजुएट वोकेशनल प्रोग्राम सत्र 2026-29 के सेमेस्टर-1 नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल फिर खोला जा रहा है। 10 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन हो सकेंगे। अंतिम तिथि 14 सितंबर है। इसके बाद संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर मेधा सूची प्रकाशित होगी। चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 15 से 24 सितंबर 2026 तक होगा।

यह भी पढ़े : वर्चस्व की लड़ाई : स्टेशन के पास किन्नरों के विवाद से पुलिस सतर्क

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

आवेदन चांसलर पोर्टल के आधिकारिक लिंक से करना होगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क 50 रुपये प्रति विषय है। इस सत्र से सभी महाविद्यालयों में विषयवार सीटें निर्धारित हैं। नई शिक्षा नीति के अनुसार, एक से अधिक विषय पढ़ने का विकल्प है। सीमित सीटों के कारण पसंद के विषय के साथ अन्य विषयों में भी आवेदन करने की सलाह दी गई है। एक से अधिक कॉलेजों में आवेदन की सुविधा भी है। इस सत्र से बॉटनी और जूलॉजी के स्थान पर लाइफ साइंस भी उपलब्ध है। वहीं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अपार आईडी और एबीसी आईडी अनिवार्य है। इसे डिजीलॉकर या आधिकारिक वेबसाइट से बनाकर आवेदन में भरना होगा।

समावेशी लोकतंत्र व वोटर पंजीकरण पर व्याख्यान

कोल्हान विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में ‘भारत में समावेशी लोकतंत्र एवं मतदाता पंजीकरण की अनिवार्यता’ विषय पर व्याख्यान व सेमिनार हुआ। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के प्रो. डॉ. आलोक गुप्ता मुख्य वक्ता थे। उन्होंने कहा कि समावेशी लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता के रूप में पंजीकरण जरूरी है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हर नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना चाहिए। कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने इसे लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाने की पहल बताया। कार्यक्रम में डॉ. परशुराम सियाल, डॉ. राजेंद्र भारती, डॉ. संजीव आनंद समेत शिक्षक व सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator