झामुमो जिला कार्यसमिति बैठक में कुंवर अनूप सिंह देव बने जिला उपाध्यक्ष, युवाओं को बताया बदलाव की ताकत

By Riya Kumari

Published :

Follow
झामुमो जिला कार्यसमिति बैठक में कुंवर अनूप सिंह देव बने जिला उपाध्यक्ष, युवाओं को बताया बदलाव की ताकत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर स्थित मांझी पारगाना भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान खरसावां विधायक दशरथ गगराई ने संगठन में सक्रिय योगदान को देखते हुए राज परिवार खरसावां के कुंवर अनूप सिंह देव को झारखंड मुक्ति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।

यह भी पढे : मानवता की सेवा को मिला सम्मान: ‘गुड समैरिटन’ सम्मान से सम्मानित हुए बैरम खान

कुंवर अनूप सिंह देव ने जताया आभार

जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कुंवर अनूप सिंह देव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में है और जब-जब युवाओं ने जागरूक होकर जिम्मेदारी निभाई है, तब-तब देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा जनता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे।

संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर

बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरवा, खरसावां विधायक दशरथ गगराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष और सचिव, जिला एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version