सोशल संवाद / मनोहरपुर (पश्चिम सिंहभूम): रविवार को मनीपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित स्व. देवेंद्र माझी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद उपाध्यक्ष सह प्रखंड झामुमो अध्यक्ष रंजीत यादव, पूर्व प्राचार्य अश्वनी बघेल, डॉ. दिलीप कुमार महतो सहित झामुमो के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में प्रखंड के दर्जनों से अधिक टीमों ने भाग लिया। पहले दिन खेले गए मुकाबले रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर रंजीत यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर क्षेत्र एवं राज्य का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता के समापन पर उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।










