कुतुबमीनार से कूदने की बात पर सदन में गूंजा ठहाका, बाबूलाल मरांडी के जवाब पर हंस पड़े विधायक

By Riya Kumari

Published :

Follow
कुतुबमीनार से कूदने की बात पर सदन में गूंजा ठहाका, बाबूलाल मरांडी के जवाब पर हंस पड़े विधायक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची: झारखंड विधानसभा में गुरुवार को एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। हालांकि, गंभीर राजनीतिक चर्चा के बीच एक ऐसा मजेदार पल भी आया, जिसने पूरे सदन का माहौल हल्का कर दिया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और कांग्रेस विधायक अनूप सिंह के बीच कुतुबमीनार को लेकर हुई बातचीत पर विधायक हंस पड़े।

यह भी पढे : झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अपराध गंभीर होने पर भी नाबालिग की जमानत नहीं रोक सकते, 17 वर्षीय को मिली राहत

अनूप सिंह ने कुतुबमीनार का किया जिक्र

बहस के दौरान बेरमो से कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने बाबूलाल मरांडी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें उनका सम्मान तो है, लेकिन भरोसा नहीं है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बाबूलाल मरांडी अभी तक कुतुबमीनार से नहीं कूदे हैं।

बाबूलाल मरांडी के जवाब पर हंस पड़ा सदन

अनूप सिंह की टिप्पणी सुनकर बाबूलाल मरांडी तुरंत खड़े हुए और जवाब देते हुए कहा कि वह कुतुबमीनार से कूद गए थे, लेकिन भाजपा वालों ने उन्हें बचा लिया। उनके इस जवाब के बाद सदन में मौजूद विधायक ठहाके लगाने लगे। कुछ देर के लिए राजनीतिक बहस के बीच हंसी-मजाक का माहौल बन गया।

MMDR एक्ट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

विधानसभा में इस दौरान खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम 2026 को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संशोधन के खिलाफ राजकीय संकल्प पेश किया। सरकार का दावा है कि नए कानून से झारखंड को हर साल करीब 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस आशंका पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार खनिज संसाधनों का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। उन्होंने बंद खदानों, बालू घाटों की नीलामी और खनिज राजस्व के आंकड़े भी सदन में रखे। दूसरी ओर, सत्ता पक्ष के विधायकों ने संशोधन को झारखंड के अधिकारों और राजस्व के लिए नुकसानदेह बताया।

इस तरह एमएमडीआर कानून पर गंभीर बहस के बीच बाबूलाल मरांडी और अनूप सिंह की मजेदार नोकझोंक भी विधानसभा की चर्चा का हिस्सा बन गई।

Babulal Marandi: कुतुबमीनार से कूदने की बात पर विधानसभा में लगे ठहाके

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version