Lionel Messi Event: मेसी के कोलकाता इवेंट में टिकट खरीदने वालों को मिलेगा रिफंड, 33 हजार फैंस के लिए बड़ा ऐलान

By Sanjana Das

Published :

Follow
Lionel Messi Event: मेसी के कोलकाता इवेंट में टिकट खरीदने वालों को मिलेगा रिफंड, 33 हजार फैंस के लिए बड़ा ऐलान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट में टिकट खरीदने वाले हजारों फैंस के लिए बड़ी खबर है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने करीब 33 हजार दर्शकों के टिकट के पैसे वापस करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि रिफंड की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आंतरिक स्तर पर काम शुरू हो चुका है।

यह भी पढे : BC Roy Trophy में झारखंड की अग्निपरीक्षा, Tier-2 में बिहार-राजस्थान-उत्तराखंड से मुकाबला

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह ऐलान नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर किया। उन्होंने कहा कि मेसी के बड़ी संख्या में फैंस ने इवेंट के लिए 4 हजार और 6 हजार रुपये तक के टिकट खरीदे थे। ऐसे में उनका पैसा वापस किया जाना चाहिए।

दरअसल, 13 दिसंबर 2025 को कोलकाता के युवाभारती क्रीड़ांगन में लियोनेल मेसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इवेंट में भारी अव्यवस्था के कारण कई दर्शक मेसी को ठीक से नहीं देख पाए थे। इसके बाद फैंस ने टिकट के पैसे वापस करने की मांग की थी। कार्यक्रम के दौरान नाराज दर्शकों ने विरोध और तोड़फोड़ भी की थी।

अब कई महीनों बाद पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से रिफंड को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। अधिकारी ने कहा कि वह 33 हजार खेल प्रेमियों का पैसा वापस कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे हैं।

हालांकि, रिफंड कब से मिलेगा और पैसा वापस लेने की प्रक्रिया क्या होगी, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फैंस को अब सरकार की ओर से आधिकारिक प्रक्रिया और समयसीमा का इंतजार है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version