---Advertisement---

महादेव आटो संघ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
महादेव आटो संघ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली में आटो चालकों की एक बड़ी संस्था महादेव आटो संघ के पदाधिकारीयों राजेन्द्र सोनी, पुनित वोहरा, सागर एवं कपिल कुमार ने आज दोपहर केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं अन्य पार्टी नेताओं से भेंट की।

यह भी पढ़े : 2025 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भ्रष्ट केजरीवाल की पार्टी से कोई समझौता नहीं करेगी – देवेन्द्र यादव

महादेव आटो संघ पदाधिकारी विशेष रूप से भाजपा के समर्थन के बैनर लगे 600 से अधिक आटो रिक्शा का कारवां लेकर दिल्ली भाजपा के पंत मार्ग स्थित कार्यालय पहुंचे और महादेव आटो संघ के हजारों सदस्य आटो चालकों के भाजपा को समर्थन का पत्र हर्ष मल्होत्रा को सौंपा।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार भाटिया एवं निगम पार्षद संदीप कपूर भी उपस्थित थे और सभी ने आटो चालकों को पटका एवं साफा पहना कर भाजपा परिवार में अभिनंदन किया। इस अवसर पर हर्ष मल्होत्रा ने कहा की आटो चालकों ने 2013 से ही अरविंद केजरीवाल को समर्थन दिया पर खेदपूर्ण है की केजरीवाल सरकार ने 10 साल में इन्हे कोई आधारभूत सुविधा नही दी है। ना इनके काम करने की परिस्थितियां आसान हुई ना इनके परिजनों का जीवन बेहतर करने को कुछ किया जिससे आज हजारों हजार आटो एवं अन्य कैब चालक रूष्ट हैं।

मल्होत्रा ने कहा की भाजपा दिल्ली में सत्ता में आयेगी तो आटो चालकों एवं ओला ऊबर कैब सभी के चालकों को एक साल में वैटिंग स्टैंड, रात के लिए सुरक्षित वाहन पार्किंग और जीवन बीमा योजना देगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Leave a Comment