Dr Abhishek Child Care

सरायकेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, सिंहदेव ढाबा पर 6000 रुपये का जुर्माना

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरायकेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, सिंहदेव ढाबा पर 6000 रुपये का जुर्माना
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सरायकेला जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बुधवार को समाहरणालय के समीप गौरांगडीह स्थित ढाबों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर सिंहदेव ढाबा पर कुल 6000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढे : सरायकेला में जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला आयोजित, किसानों को वैज्ञानिक खेती और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

गंदगी और सुरक्षा मानकों में लापरवाही उजागर

जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान सिंहदेव ढाबा के रसोईघर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। निरीक्षण टीम ने देखा कि खाना बनाने वाले कर्मचारी बिना हेडगियर और एप्रन के काम कर रहे थे। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़े जरूरी नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा था।

जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाया ढाबा संचालक

जांच के दौरान टीम ने ढाबा संचालक से पेयजल जांच रिपोर्ट, कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पेस्ट कंट्रोल से जुड़े दस्तावेज मांगे। हालांकि संचालक कोई भी आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत पाई गई अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए विभाग ने ढाबा संचालक पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया।

कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर अतिरिक्त कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान ढाबा परिसर में खुली और जली हुई सिगरेट भी पाई गई। इसे कोटपा (झारखंड संशोधन) अधिनियम 2021 का उल्लंघन मानते हुए 1000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल 6000 रुपये की राशि मौके पर ही वसूल की गई।

इसी अभियान के तहत किशन कन्हैया ढाबा में भी सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया, जिसके बाद 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

होटल और ढाबा संचालकों को सख्त निर्देश

जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, कर्मचारियों की नियमित स्वास्थ्य जांच और पेस्ट कंट्रोल संबंधी मानकों का पालन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध नियमों का कड़ाई से पालन करने की भी अपील की और कहा कि जिले में आगे भी नियमित जांच अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच अभियान में ये अधिकारी रहे शामिल

इस विशेष जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा कार्यालय के कार्तिक महतो, तरुण महतो तथा टोबैको कंट्रोल सेल के अशोक यादव भी मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version