Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मानगो जलापूर्ति योजना :  एनएच-33 पर पाइपलाइन बिछना शुरू, 1800 घरों में पहुंचेगा पानी, मेयर ने किया निरीक्षण

By Riya Kumari

Published :

Follow
मानगो जलापूर्ति योजना :  एनएच-33 पर पाइपलाइन बिछना शुरू, 1800 घरों में पहुंचेगा पानी, मेयर ने किया निरीक्षण
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : मानगो जलापूर्ति योजना फेज-2 के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. एनएच-33 से गुजरने वाली यह पाइपलाइन जयपाल कॉलोनी होते हुए मुख्य पाइपलाइन से जोड़ी जायेगी. लगभग 13.5 करोड़ रुपये की योजना में अब तक ठेका कंपनी जेमिनी इंटरप्राइजेज को 8 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढे : टाटानगर स्टेशन को मिला आइएसओ प्रमाणन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इसके बाद बालीगुमा स्थित 17.5 लाख लीटर क्षमता वाली टंकी से क्षेत्र में जलापूर्ति का मार्ग प्रशस्त होगा. मानगो के लगभग 1800 कनेक्शनधारियों को नियमित और शुद्ध पानी मिलने लगेगा. सोमवार को काम की शुरुआत होते ही मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया. मेयर ने कार्यस्थल पर मौजूद अभियंताओं और ठेका कंपनी के प्रतिनिधियों को बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि काम में रफ्तार के साथ-साथ गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए, योजना के हर चरण की नियमित

मॉनिटरिंग की जायेगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. मौके पर नगर निगम के सिटी मैनेजर निशांत कुमार, कनीय अभियंता अमित आनंद, तकनीकी पदाधिकारी रूपलाल, कार्यकारी संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

जलापूर्ति नेटवर्क होगा मजबूत, मांगी मदद

योजना के पूरा होने से मानगो के विभिन्न वार्डों का जलापूर्ति नेटवर्क बेहद मजबूत हो जायेगा. मेयर ने कहा कि क्षेत्र में पानी का संकट दूर करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने स्थानीय जनता से मदद की अपील करते हुए कहा कि विकास कार्यों के दौरान थोड़ी-बहुत असुविधा हो सकती है. बेहतर भविष्य और जनहित को देखते हुए लोग निगम का सहयोग करें.

कई बाधाओं के बाद धरातल पर उतरी योजना: मेयर ने बताया कि परियोजना की राह में लंबे समय से कई तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनें आ रही थीं. विशेषकर एनएच-33 के पास पाइपलाइन एलाइनमेंट तय करने के लिए विभिन्न विभागों से तालमेल और मंजूरी की जरूरत थी. लगातार विभागीय समन्वय और जनप्रतिनिधियों के साझा प्रयासों के बाद इन सभी बाधाओं को दूर कर लिया गया है. अब काम सुचारू रूप से शुरू हो सका है. मानगो क्षेत्र के लिए यह एक बेहद महत्वाकांक्षी और बहुप्रतीक्षित योजना है. इसके पूर्ण होने से क्षेत्र के हजारों परिवारों को पानी की किल्लत से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator