सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने प्रदेश के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम) के 17,735 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें बालक विद्यालयों के 16,193 और बालिका विद्यालयों के 1,542 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 23 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : एनआईसीएल भर्ती 2026: एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 321 पदों पर आवेदन शुरू
सहायक अध्यापक (बालक), पद : 16,193
इन विषय में होंगी भर्तियां : हिंदी
2,539 पद, अंग्रेजी 2,340 पद समेत अन्य विषय शामिल हैं।
सहायक अध्यापक (बालिका), पद : 1,542
इन विषय में होंगी भर्तियां: हिंदी 252 पद, अंग्रेजी 177 पद, गणित 161 पद समेत अन्य विषय शामिल हैं।
आवेदन शुल्क
1,000 रुपये। एससी/एसटी वर्ग के लिए 500 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये शुल्क देय है।
योग्यता : संबंधित विषय में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक या 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री हो।
बीएड और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण हो। टीईटी प्रमाणपत्र 30 जून 2027 तक वैध होना चाहिए।
शारीरिक शिक्षा पद के लिए बीपीएड या बीपीई की डिग्री जरूरी है।
संगीत गायन और वादन पदों के लिए भातखंडे संगीत विशारद या प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से संगीत प्रभाकर की योग्यता भी मान्य है।
रंजन कला पद के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा के साथ मान्यता प्राप्त कला संस्थान से ललित कला (फाइन आर्ट्स) या व्यावसायिक कला की योग्यता जरूरी है।
वेतन: 44,900 से 1,42,400 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 21 और अधिकतम 62 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा में प्रदर्शन और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया :
यूपीईएसएससी की वेबसाइट (upessc.up.gov.in) पर जाएं। होमपेज पर नीचे जाकर NOTICE BOARD के नीचे View All पर क्लिक करें।
अब’ **वि० सं० 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (TGT)…**पर क्लिक करें। नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें। फिर आगे की आवेदन प्रक्रिया निर्देशानुसार पूरी कर लें।










