---Advertisement---

पूठ खुर्द में मेयर का निरीक्षण, सफाई व निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
Mayor inspects Pooth Khurd पूठ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही ने वार्ड नंबर-29 पूठ खुर्द का दौरा कर इलाके की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रहलादपुर गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं। लोगों ने सफाई, नालों की स्थिति और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर अपनी परेशानी रखी।

यह भी पढ़ें: Tata Steel टिनप्लेट में मजदूरों का आरोप, काम से हटाए गए, बकाया भुगतान अब तक लंबित

निरीक्षण के दौरान महापौर ने गंदगी और नालों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने निगम और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और नालों को आपस में जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी अधूरे निर्माण कार्य तेजी से पूरे किए जाएं और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

महापौर ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर प्रमुख समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ कहा कि तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो वे खुद दोबारा निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा उन्होंने बरवाला स्थित निगम स्कूल का भी दौरा किया और वहां चारदीवारी की मरम्मत जल्द कराने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए महापौर ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अपील की कि डेयरियों का गोबर नालियों में न बहाया जाए, क्योंकि इससे नालियां जाम हो जाती हैं और कई तरह की समस्याएं बढ़ती हैं। उन्होंने बताया कि गोबर के निस्तारण के लिए शहर में गैस संयंत्र लगाए गए हैं, जिनका सही उपयोग किया जाना चाहिए।

महापौर ने भरोसा दिलाया कि सभी विभागों के समन्वय से क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने लोगों से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version