सोशल संवाद / जमशेदपुर : एमजीएम के दो इंटर्न डॉक्टरों की डूबने से हुई मौत के बाद कॉलेज प्रबंधन सतर्क हो गया है। छात्रों और जूनियर डॉक्टरों की निगरानी के लिए कॉलेज में हाईटेक व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। कॉलेज प्रबंधन छात्रों की उपस्थिति के लिए जल्द ही फेस बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम शुरू करेगा।

यह भी पढे : पथ निर्माण विभाग 18 सड़क, पुल-पुलिया की कराएगा मरम्मत
छात्रों को कक्षा में प्रवेश और कॉलेज परिसर से बाहर निकलते समय फेस बायोमेट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इससे छात्रों के कॉलेज आने-जाने के समय की निगरानी करना आसान होगा। मालूम हो कि एनएमसी की गाइडलाइन के अनुसार भी फेस बायोमेट्रिक आधारित अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जाना है। अब प्रत्येक छात्र की एक यूनिक डिजिटल आईडी तैयार की जाएगी। इसके माध्यम से समय का रिकॉर्ड होगा।









