Dr Abhishek Child Care

एमजीएम : बेटा होने की खुशी में पी शराब, फिर किया हंगामा, डॉक्टरों से मारपीट

By Riya Kumari

Published :

Follow
एमजीएम : बेटा होने की खुशी में पी शराब, फिर किया हंगामा, डॉक्टरों से मारपीट
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बेटे के जन्म की खुशी में अत्यधिक शराब पीकर एक युवक ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अस्पताल में मौजूद लोगों को भी नहीं बख्शा। घंटों हंगामे के बाद बिहार के भोजपुर निवासी इस युवक को काबू करने में होमगार्ड के जवानों को भी चोटें आईं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे इंजेक्शन देकर शांत कराया।

यह भी पढे : बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, आज से इन राज्‍यों में दिखेगा असर

शाम करीब साढ़े छह बजे उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि चंदन कुमार (23) की पत्नी ने करीब तीन दिन पहले एमजीएम अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। पत्नी अभी गायनिक वार्ड में भर्ती है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे चंदन का एक दोस्त अस्पताल पहुंचा। बेटे के जन्म की खुशी में शराब पिलाने की बात कह वह चंदन को साथ ले गया। करीब एक घंटे बाद चंदन खून से लथपथ हालत में अस्पताल लौटा। उसने आरोप लगाया

कि उसके दोस्त ने उसके साथ मारपीट की। चेहरे और शरीर पर चोट के निशान भी थे। अस्पताल लौटने के बाद वह नशे में हंगामा करने लगा।

अस्पताल में आम लोगों से भिड़ा, वाहनों पर भी किया हमला

चंदन कभी अस्पताल में मौजूद लोगों से गाली-गलौज और मारपीट करता तो कभी वाहनों पर हमला करने लगता। वह जमीन पर लेटकर दोस्त पर धोखा देने का आरोप भी लगाता रहा। उसके व्यवहार से मरीजों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सकों और कर्मचारियों ने होमगार्ड जवानों की मदद से उसे काबू में किया। इस दौरान जवानों को भी हल्की चोटें आईं। इसके बाद इंजेक्शन देकर उसे शांत कराया गया। हंगामे के कारण अस्पताल में लोगों की भीड़ लगी रही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version