Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

गुलमर्ग में मॉडल्स ने खुले में रैंप वॉक किया:महबूबा बोलीं- रमजान में ये अभद्र तमाशा; CM उमर ने जांच के आदेश

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
गुलमर्ग में मॉडल्स ने खुले में रैंप वॉक किया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 8 मार्च को मॉडल्स ने बर्फ के बीच खुले में रैंप वॉक किया था। कश्मीर के गुलमर्ग में 8 मार्च को एक फैशन शो हुआ था। आरोप है कि शो में कई मॉडलों ने बर्फ पर रैंप वॉक किया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। स्थानीय लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सरकार रमजान में ऐसे फैशन शो के आयोजन की अनुमति कैसे दे सकती है?

यह भी पढ़े : BMW सवार युवक ने बीच सड़क पेशाब किया, गिरफ्तार:पुलिस बोली- नशे में था; आरोपी ने वीडियो जारी कर कहा- शॉरी शिंदे साहिब

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस मामले पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी हंगामा हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस के विधायकों ने चर्चा की मांग की। विवाद बढ़ता देख CM उमर अब्दुल्ला ने फैशन शो की जांच के आदेश दिए हैं।

अब्दुल्ला ने कहा- यह एक प्राइवेट इवेंट था। सरकार से अनुमति नहीं ली गई थी। जो कुछ भी मैंने देखा, वह किसी भी समय और खासतौर पर रमजान के महीने में आयोजित नहीं किया जाना चाहिए था। अफसरों को जांच के लिए कहा है। जरूरी हुआ तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

यह शो फैशन डिजाइनर जोड़ी शिवान और नरेश ने ऑर्गनाइज किया था। मामले के तूल पकड़ने पर शिवम-नरेश ने माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- रमजान के पवित्र महीने के दौरान गुलमर्ग में हमारे शो का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हम सभी संस्कृतियों-परंपराओं का सम्मान करते हैं।

महबूबा मुफ्ती, PDP प्रमुख : रमजान के पवित्र महीने में इस तरह का आयोजन एक अभद्र तमाशे में तब्दील हो गया, जो चौंकाने वाला है। यह निंदनीय है कि निजी होटल व्यवसायियों को इन आयोजनों के माध्यम से ऐसी अश्लीलता को बढ़ावा देने की अनुमति दी जाती है, जो हमारे सांस्कृतिक मूल्यों के बिल्कुल विपरीत है। सरकार निजी मामला बताकर जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती।

उमर फारूक, हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष: 

यह बेहद शर्मनाक है। रमजान के पवित्र महीने में गुलमर्ग में एक अश्लील फैशन शो आयोजित किया गया। फोटो-वीडियो देखकर लोगों में गुस्सा फैल गया। सूफी, संत संस्कृति और लोगों के गहरे धार्मिक दृष्टिकोण के लिए जानी जाने वाली घाटी में इसे कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है? इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator