सोशल संवाद / जमशेदपुर : जिले के टीबी मरीजों के खाते में ही अब पैसा भेजा जाएगा। इसके लिए मरीजों के चेहरे की स्कैनिंग कर डीबीटी से जोड़ने के बाद पैसा भेजा जाएगा। मरीजों द्वारा उन्हें पैसा नहीं मिलने की शिकायतों के बाद इस तरह का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढे : राजधानी और नीलांचल एक्सप्रेस अगस्त में लेट चलेगी
वर्तमान में जिले में इलाजरत कुल 3761 मरीज में से कई ऐसे लोग हैं, जिनका अपना बैंक खाता नहीं होने से वे लोग अपने किसी रिश्तेदार का खाता दे दिए थे और उनसे पैसा ले लेते थे। इसके लिए उन्होंने विभाग को लिखित भी दिया था। लेकिन कई लोगों को जब रिश्तेदार द्वारा पैसा नहीं मिलने लगा तो
उनलोगों ने विभाग में शिकायत की। इसके बाद इस तरह का निर्णय लिया गया। अब सभी के चेहरे की स्कैनिंग कर उनके खाते को डीबीटी से जोड़ा जाने लगा है। हालांकि अब भी सभी का करीब दस महीने से पैसा बाकी है। इन्हें पोषण युक्त खानपान के लिए प्रति माह सरकार द्वारा एक-एक हजार रुपये दिए जाते हैं।










