Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Mrunal Thakur AI Deepfake Warning: मृणाल ठाकुर ने AI Deepfake पर दी कानूनी चेतावनी, बोलीं- तुरंत बंद करें वरना होगी कार्रवाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
Mrunal Thakur AI Deepfake Warning: मृणाल ठाकुर ने AI Deepfake पर दी कानूनी चेतावनी, बोलीं- तुरंत बंद करें वरना होगी कार्रवाई
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Mrunal Thakur AI Deepfake Warning: बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए बनाए जा रहे डीपफेक (Deepfake) कंटेंट पर कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक बयान में उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी तस्वीर, वीडियो या पहचान का बिना अनुमति AI के माध्यम से इस्तेमाल करना पूरी तरह अवैध और अस्वीकार्य है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे : Salman Khan की SVC63 का बड़ा अपडेट, मुंबई में 6 हफ्ते तक होगी ताबड़तोड़ शूटिंग, फिल्माए जाएंगे 3 धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मृणाल ठाकुर ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उनकी पहचान का दुरुपयोग कर बनाए जा रहे AI-जनित डीपफेक वीडियो और तस्वीरें न केवल उनकी निजता का उल्लंघन हैं, बल्कि यह कानून के भी खिलाफ है। उन्होंने लोगों से ऐसे किसी भी कंटेंट को बनाने, साझा करने या प्रसारित करने से तुरंत रोकने की अपील की।

अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में साफ शब्दों में कहा कि इसे एक औपचारिक कानूनी चेतावनी (Formal Notice) माना जाए। यदि भविष्य में उनकी अनुमति के बिना उनकी पहचान का इस्तेमाल कर कोई भी AI Deepfake कंटेंट बनाया या फैलाया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हाल के महीनों में AI तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ डीपफेक कंटेंट का चलन तेजी से बढ़ा है। कई कलाकार और सार्वजनिक हस्तियां भी इस समस्या को लेकर चिंता जता चुके हैं। मृणाल ठाकुर का यह कदम डिजिटल पहचान की सुरक्षा और AI के जिम्मेदार इस्तेमाल को लेकर एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।

मृणाल ठाकुर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैसले का समर्थन देखने को मिल रहा है। फैंस का मानना है कि AI तकनीक का उपयोग रचनात्मक कार्यों के लिए होना चाहिए, लेकिन किसी की पहचान का दुरुपयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator