अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे

By Riya Kumari

Published :

Follow
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर ₹1,358 पर लिस्ट हुआ है, जो इसके ₹1,119 के इश्यू प्राइस से 21% ज्यादा है। लिस्टिंग के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भावुक हो गए, जब उनके बेटे अनंत ने जियो की कामयाबी की कहानी बताई।

यह भी पढ़े : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ:48 लाख कर्मचारियों, 68 लाख पेंशनर्स को फायदा

हालांकि, आज का कारोबार खत्म होने पर कंपनी का शेयर 1,419 रुपए पर बंद हुआ। यानी इश्यू प्राइस से करीब 27% की बढ़त रही। इसके साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप 13.05 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

यह रिलायंस के बाद मार्केट कैप के हिसाब से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। रिलायंस का मार्केट कैप 16 लाख करोड़ रुपए है। एयरटेल का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपए है।

अनंत बोले- जियो को देश की जनता ने बनाया

जियो की लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी ने रिलायंस की विरासत और लोगों के प्यार को याद करते हुए कहा, “जियो को पूरे देश का आशीर्वाद मिला है। मां ने कहा ‘जियो मेरे लाल’, दादी ने कहा ‘जुग जुग जियो’ और दोस्तों ने कहा ‘जियो यार’।” उन्होंने कहा कि जियो को भारत की जनता ने बनाया है और देश के लोगों के सपनों को पूरा करना ही उनका असली सपना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version