सोशल संवाद/जमशेदपुर : चांडिल के टेंथ माइल स्टोन होटल परिसर में 24 अगस्त को कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में छापेमारी कर हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
यह भी पढे : दलमा में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज, छह वांछित उग्रवादियों के नए पोस्टर जारी
खबर है कि रविवार सुबह सिंटू को एक होटल से पकड़ा गया, जहां वह एक साथी के साथ ठहरा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे जमशेदपुर लेकर रवाना हो गई है। यहां उससे पूछताछ कर हत्या की साजिश और इसमें शामिल अन्य के बारे में जानकारी जुटाएगी। जांच में आया है कि निखार की हत्या की साजिश सिंटू ने ही रची थी। उसने बिहार के शूटरों को करीब 10 लाख में सुपारी दी थी। शूटरों के जमशेदपुर आने, ठहरने व घटना को अंजाम देने के बाद बाहर निकलाने में भी उसकी भूमिका रही है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल कार को पहले ही रांची से बरामद कर चुकी है।









