सुकेश चंद्रशेखर संग रिलेशन पर नोरा फतेही का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मैं बहुत अकेली थी’

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
सुकेश चंद्रशेखर संग रिलेशन पर नोरा फतेही का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मैं बहुत अकेली थी’

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने आखिरकार सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। हाल ही में Dream with Dr Sheen पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान नोरा इस पुराने विवाद को याद करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वह दौर उनके लिए बेहद ट्रॉमैटिक और डरावना था।

यह भी पढ़े : Mahabharata Controversy: ‘माइथोलॉजी’ शब्द पर भड़का विवाद, कुणाल कामरा के बयान पर रणवीर अल्लाहबादिया भी बोले

नोरा ने साफ किया कि लोगों के बीच उनके और सुकेश के रिलेशन को लेकर जो धारणा बनी, वह सही नहीं थी। उन्होंने कहा कि आज भी लोग उनसे पूछते हैं कि क्या उन्होंने सुकेश को डेट किया था या उनसे गिफ्ट लिए थे। नोरा के मुताबिक, उनके बारे में बनाई गई यह कहानी सच नहीं है।

‘मैं बहुत अकेली महसूस कर रही थी’

नोरा ने बताया कि इस पूरे मामले के दौरान उन्हें काफी मानसिक दबाव से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि करीब दो साल तक चलने वाला यह दौर उनके लिए बेहद मुश्किल था और कई बार उन्हें लगा कि वह बिल्कुल अकेली हैं। ED की पूछताछ और लगातार मीडिया चर्चा ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी थीं।

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि विवाद का सीधा असर उनके करियर पर पड़ा। उनके मुताबिक, उन्होंने कई ब्रांड्स और काम के मौके खो दिए। उन्होंने कहा कि जिस काम के लिए उन्होंने वर्षों मेहनत की थी, वह एक विवाद के कारण उनसे दूर हो गया।

गिफ्ट और कार को लेकर भी दिया जवाब

नोरा ने यह भी स्वीकार किया कि वह सुकेश की पत्नी के एक कार्यक्रम में गई थीं और वहां उन्हें कार समेत कुछ गिफ्ट मिले थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें इस पूरे मामले के पीछे की बड़ी सच्चाई की जानकारी नहीं थी और इसे रोमांटिक रिश्ते से जोड़ना गलत है।

नोरा ने कहा कि इस विवाद ने उनकी निजी जिंदगी को भी प्रभावित किया। उन्हें चिंता रही कि भविष्य में लोग इंटरनेट पर मौजूद अफवाहों को सच मानकर उनके बारे में राय बना सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी निजी जिंदगी की असली सच्चाई बहुत कम लोग जानते हैं।

सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग और कथित जबरन वसूली मामले में जांच हुई थी। इसी मामले के दौरान नोरा से भी पूछताछ की गई थी। उस समय नोरा की ओर से कहा गया था कि वह मामले में गवाह के तौर पर जांच में सहयोग कर रही थीं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version