NTA Exam Calendar 2026-27: JEE Main, UGC NET समेत 14 परीक्षाओं की डेट्स जारी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
NTA Exam Calendar 2026-27

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच आयोजित होने वाली विभिन्न प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। एनटीए ने एकेडमिक कैलेंडर के जरिए इन परीक्षाओं की संभावित तारीखों की जानकारी साझा की है।

यह भी पढ़े : झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती, 7वीं से 10वीं पास करें आवेदन

जारी कैलेंडर के अनुसार, इस अवधि में UGC NET, CSIR UGC NET, JEE Main Session 1, CUET PG, CMAT, NIFT Entrance Exam, AISSEE समेत करीब 14 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ऐसे में इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तारीखों पर नजर रखना जरूरी है।

NTA Exam Calendar 2026-27: दिसंबर से शुरू होगा एग्जाम शेड्यूल

एनटीए के कैलेंडर के मुताबिक परीक्षा कार्यक्रम दिसंबर 2026 से शुरू होगा। दिसंबर में राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, SWAYAM, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, UGC NET और CSIR UGC NET जैसी परीक्षाएं आयोजित होंगी।

जनवरी 2027 में JEE Main Session 1, NIFT Entrance Exam, ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन समेत कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। वहीं फरवरी और मार्च 2027 में CMAT, NITT और CUET PG जैसी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

NTA Exam Calendar 2026-27: परीक्षा वाइज शेड्यूल

परीक्षा का नामपरीक्षा की तारीख
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज6 दिसंबर 2026
SWAYAM8 से 12 दिसंबर 2026
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल13 दिसंबर 2026
UGC NET – December Cycle14 से 19 दिसंबर 2026
CSIR UGC NET – December Cycle20 और 21 दिसंबर 2026
आर्मी कैडेट्स कॉलेज4 जनवरी 2027
SHRESHTA (NETS)10 जनवरी 2027
NIFT Entrance Exam10 जनवरी 2027
JEE Main – Session 122 से 24 और 28 से 30 जनवरी 2027
All India Sainik Schools Entrance Examination31 जनवरी 2027
CMAT7 फरवरी 2027
NITT – Part 126 और 27 फरवरी 2027
CUET PGमार्च 2027 में निर्धारित तिथियों पर
NITT – Part 2मार्च 2027 में निर्धारित तिथियों पर

JEE Main 2027 की परीक्षा जनवरी में

JEE Main Session 1 का आयोजन जनवरी 2027 में प्रस्तावित है। कैलेंडर के अनुसार परीक्षा 22 से 24 जनवरी और 28 से 30 जनवरी 2027 को होगी। 31 जनवरी को बफर डेट के तौर पर रखा गया है। JEE Main की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया और एडमिट कार्ड से जुड़ी आधिकारिक घोषणाओं पर भी नजर रखनी चाहिए।

UGC NET और CSIR UGC NET की डेट्स

UGC NET December Cycle की परीक्षा 14 से 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने का शेड्यूल है। इसके लिए 20 और 21 दिसंबर को बफर डेट रखी गई है। वहीं CSIR UGC NET December Cycle की परीक्षा 20 और 21 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।

मार्च में CUET PG का आयोजन

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट यानी CUET PG 2027 की परीक्षा मार्च में प्रस्तावित है। कैलेंडर के अनुसार परीक्षा 1 से 5 मार्च, 8 मार्च, 12 से 20 मार्च और 24 से 25 मार्च 2027 के बीच आयोजित की जाएगी। 30 और 31 मार्च को बफर डेट के तौर पर रखा गया है।

उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?

NTA Exam Calendar जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी तैयारी का टाइमटेबल परीक्षा की तारीखों के अनुसार तैयार करना चाहिए। हालांकि, परीक्षा की तारीखों में जरूरत के अनुसार बदलाव किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन, परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित नोटिफिकेशन नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए।

नोट: ऊपर दी गई तारीखें NTA के एकेडमिक कैलेंडर में दी गई निर्धारित/प्रस्तावित तारीखों के आधार पर हैं। परीक्षा से संबंधित अंतिम बदलाव या विस्तृत नोटिफिकेशन के लिए NTA की आधिकारिक सूचना को ही मान्य माना जाना चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version