सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इनमें से 41 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सभी तरह के आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 जुलाई 2026 है।
यह भी पढे : रेलवे में 6557 बंपर भर्तियां होंगी
हवलदार इंस्ट्रक्टर
कुल पद : 209
योग्यता : 12वीं की परीक्षा पास हो।
- प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
अधिमानी अर्हता
- प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की सेवा की हो। या राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो। होमगार्ड संगठन में निरन्तर तीन वर्ष की न्यूनतम अवधि तक कार्य किया हो।
वेतन: 21,700 रुपये से 69,100 रुपये।
आयु सीमा
- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में यूपी के आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
- शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- सभी वर्गों के अभ्यर्थी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये देय होगा। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
- वेबसाइट : upsssc.gov.in










