सोशल संवाद/डेस्क : विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर INDIA ब्लॉक के नेताओं की चाय पर मीटिंग शुरू हो गई है। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और SIR के विरोध में आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हो रही है। राहुल ने X पर पोस्ट कर बताया कि चाय के बाद सभी नेता मिलकर मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे।
यह भी पढे : Bloomberg Forum में PM मोदी का संदेश: ‘भारत लोकतंत्र की जननी’, तकनीक और डेटा को बताया नई ताकत
राहुल के 5, सुनहरी बाग रोड स्थित आवास पर बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और शशि थरूर भी शामिल हुए हैं। RJD नेता तेजस्वी यादव, TMC सांसद महुआ मोइत्रा के अलावा JMM, समाजवादी पार्टी, CPI(M) और CPI के नेता भी पहुंचे हैं। छात्र संगठन AISA की प्रमुख नेहा बोरा भी मीटिंग में मौजूद रहीं।
विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR के विरोध में 6, 7, 8, 9 और 12 अक्टूबर को प्रदर्शन किए। सोमवार को विपक्षी नेताओं ने बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। इसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत 11 विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हुए थे। विपक्षी सांसदों ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की।
तेजस्वी यादव, महुआ मोइत्रा और डी. राजा भी बैठक में पहुंचे
राहुल गांधी के आवास पर RJD नेता तेजस्वी यादव और मनोज झा, JMM की महुआ माजी, समाजवादी पार्टी के हरेंद्र मलिक, आनंद भदौरिया और मोहिबुल्लाह नदवी, CPI(M) के एमए बेबी, CPI के डी. राजा और पी. संतोश कुमार, CPI-ML के दीपांकर भट्टाचार्य और TMC सांसद महुआ मोइत्रा पहुंचे हैं।











