Advertisement 2

जिला नियोजनालय में लगा रोजगार मेला, 336 युवाओं को नौकरी के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/सरायकेला : खरसावां जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जिले समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को निजी और औद्योगिक संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।

ये भी पढे : छऊ कला के संरक्षण और कलाकारों के सम्मान को लेकर मंत्री से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी

रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। भर्ती प्रक्रिया के तहत फिटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, इंजीनियर, सेल्समेन, टेलिकॉलर, वेल्डर, सीएनसी ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, क्रेन ऑपरेटर, ड्राइवर, सुपरवाइजर समेत कई पदों पर चयन किया गया।

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि मेले में रूंगटा माइंस, रामकृष्ण कास्टिंग, अमलगम स्टील एंड पावर, टाटा स्टील फाउंडेशन, एलआईसी ऑफ इंडिया सहित कुल 20 कंपनियों ने हिस्सा लिया।

विभिन्न कंपनियों ने सरायकेला-खरसावां, चाईबासा और जमशेदपुर क्षेत्र में नियुक्ति के लिए कुल 336 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है।

उन्होंने कहा कि जिला नियोजनालय समय-समय पर रोजगार मेला और भर्ती शिविर आयोजित करता है, ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके। साथ ही युवाओं से आगामी रोजगार मेलों में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version