सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट: संजय सिन्हा): कटक में 39वीं राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक कटक स्थित जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी। इसका आयोजन ओडिशा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है।
इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बड़बिल ताइक्वांडो एसोसिएशन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जोड़ा, बड़बिल और बोलानी के प्रतिभागी कटक रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले अभिभावकों और समाजसेवियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि बड़बिल ताइक्वांडो एसोसिएशन से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कई प्रतिभागी नेशनल लेवल चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर विभिन्न पदक अपने नाम कर चुके हैं।










