सोशल संवाद/जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) सीटों की संख्या बढ़ाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। कॉलेज प्रबंधन ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के मानकों के अनुरूप तैयारियां पूरी कर रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ये भी पढे : जैक : आज से शुरू होगी मैट्रिक व इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच
प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर अगले शैक्षणिक सत्र से पीजी सीटों की संख्या 51 से बढ़कर लगभग 89 तक पहुंच सकती है। कॉलेज प्रबंधन ने सीट बढ़ाने के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है। अब 14 मार्च को यूनिवर्सिटी से संबंधित अधिकारियों की टीम कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचेगी। यदि निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं तो अगले सत्र से सीटों में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार ने बताया कि प्रस्ताव के तहत कई विभागों में सीटें बढ़ाने की योजना है।









