PM Modi करेंगे NH-19 सिक्सलेन सड़क का उद्घाटन, बिहार-झारखंड के बीच आसान होगा सफर

By Riya Kumari

Published :

Follow
PM Modi करेंगे NH-19 सिक्सलेन सड़क का उद्घाटन, बिहार-झारखंड के बीच आसान होगा सफर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बिहार और झारखंड के बीच सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) के शेरघाटी से बिहार-झारखंड सीमा स्थित चोरदाहा तक करीब 40 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन सड़क खंड का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को करेंगे। इस परियोजना पर करीब 552 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्रधानमंत्री वैशाली में आयोजित कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क का लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढे : दिल्ली में गिर रही इमारतों के खिलाफ हेलमेट पहन स्थायी समिति की बैठक में पहुंचे ‘‘आप’’ पार्षदों को भाजपा शासित एमसीडी ने रोका- अंकुश नारंग

मगध विश्वविद्यालय में होगा मुख्य कार्यक्रम

लोकार्पण कार्यक्रम के लिए बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य आयोजन स्थल तैयार किया जा रहा है। यहां करीब 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के संबोधन और उद्घाटन कार्यक्रम के प्रसारण के लिए इंटरनेट और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था की जा रही है।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, एनएचएआई के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम लोग शामिल होंगे।

552 करोड़ की लागत से बनी 40 किलोमीटर सड़क

एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, शेरघाटी से चोरदाहा सीमा तक लगभग 40 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन एनएच-19 का निर्माण पूरा हो चुका है। इस परियोजना पर करीब 552 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। बीआरसी कंस्ट्रक्शन इंडिया लिमिटेड ने लगभग तीन वर्षों में निर्माण कार्य पूरा किया है।

बिहार और झारखंड के यात्रियों को मिलेगा फायदा

सिक्सलेन सड़क शुरू होने से बिहार और झारखंड के बीच आवागमन पहले से अधिक सुगम होने की उम्मीद है। गया और शेरघाटी क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। सड़क की क्षमता बढ़ने से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। इससे लंबी दूरी के यात्रियों और मालवाहक वाहनों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारी की है। पार्किंग, पेयजल, बिजली, शौचालय, अग्निशमन और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

गया के एडीएम राजस्व परितोष कुमार ने मगध विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version