---Advertisement---

दारू में पुलिस की छापेमारी, 3.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

By Riya Kumari

Published :

Follow
दारू में पुलिस की छापेमारी,

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / हजारीबाग : दारू थाना क्षेत्र के मेडकुरी खुर्द स्थित बलबल धाम के पास पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

यह भी पढे : उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, मातृत्व स्वास्थ्य व टीकाकरण पर जोर

छापेमारी दल का नेतृत्व विष्णुगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वैद्यनाथ प्रसाद कर रहे थे। टीम में डीएसपी प्रशांत कुमार, दारू थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन व पु.अ.नि. मिथु मुर्मू शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3.43 ग्राम ब्राउन शुगर, 1900 रुपये नकद और दो डिजिटल वजन मशीन बरामद की गई है। इस मामले में दारू थाना कांड संख्या 17/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version