---Advertisement---

झारखंड में आज से 5 मई तक बारिश की संभावना:12 जिलों में गिर सकते हैं ओले, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड में आज से 5 मई तक बारिश की संभावना:12 जिलों में गिर सकते हैं ओले, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मध्यप्रदेश से झारखंड तक है। इससे रांची सहित पूरे राज्य में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है। हालांकि तेज हवा चलने से कई जगह पेड़ भी उखड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार, एक मई को रांची, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्‌डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं।

यह भी पढे : Jharkhand Weather Update: ओलावृष्टि और बारिश से बदला मौसम, अगले 3 दिन अलर्ट पर राज्य

रांची समेत कई जिलों में आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट वहीं, 50 से 60 किमी. की रफ्तार से आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार 5 मई तक रांची सहित कई जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके अगले तीन दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version