सोशल संवाद / डेस्क : नगर निगम के महापौर एवं अपर नगर आयुक्त, स्थानीय पार्षद के साथ JARDCL के पदाधिकारी के साथ संयुक्त स्थल निरीक्षण किया गया जिसमें अतिक्रमण एवं नाली से संबंधित वस्तु स्थिति का जायजा लिया गया ।
यह भी पढे : स्वर्णरेखा में हजारों मछलियां मृत, सरयू राय बोले : प्रदूषण की हो निष्पक्ष जांच

मानसून से पूर्व साफ सफाई वृहत स्तर पर बड़े नालों की साफ सफाई का जायजा लेने के लिए महापौर, अपर नगर आयुक्त, स्थानीय पार्षद एवं JARDCL के पदाधिकारी के साथ टिस्को सोसाइटी से लेकर के उत्कल ऑटो तक निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि पिछले वर्ष सर्विस मार्ग टिस्को सोसाइटी से उत्कल ऑटो कोच तक नालों की सफाई की गई थी परंतु अभी पुनः उसकी वृहत स्तर पर पुनः सफाई की आवश्यकता है
वहीं दूसरी तरफ RIT से गमहरिया जाने वाले सर्विस मार्ग में पिछले कई वर्षों से सफाई नहीं किया गया जिसके कारण जल जमाव सड़क पर होने लगता है वही कई निर्मानाधीन बड़े भवन के द्वारा खुदाई कर नालों पर कब्जा या अपने अधीन लेने के साथ-साथ सर्विस मार्ग का भी अतिक्रमण करते हुए घेराबंदी किया हुआ पाया गया वहीं कुछ प्रतिष्ठान सर्विस मार्ग के नालों के ऊपर सीढ़ी या परमानेंट ढलाई कर देने के कारण साफ सफाई में कठिनाई होने की जानकारी प्राप्त हुआ स्थानीय लोगों के द्वारा इस संदर्भ में अपर नगर आयुक्त ने नगर निगम के नगर प्रबंधक को दिशा निर्देश देते हुए अतिक्रमण मुक्त करने हेतु आदेश दिया सोमवार तक स्वत: अपने प्रतिष्ठान के सामने किए गए अतिक्रमण नालों , सर्विस मार्ग के किनारे किए गए अतिक्रमण एवं ढलाई को स्वत नहीं हटाते हैं
तो उन पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क चौड़ीकरण एवं नाली सफाई कार्य प्रारंभ किया जाएगा ज्ञात हो कि पिछले तीन दिनों से बारिश होने पर जल जमाव एवं कीचड़ की शिकायत स्थानीय नागरिकों के द्वारा प्राप्त हुई जिस पर स्वास्थ्य दृष्टिकोण से नगर निगम के गणमान्य एवं वरीय पदाधिकारी स्थल निरीक्षण के लिए निकले । इसके साथ ही लाल बिल्डिंग चौक एवं आसपास भोलाईडीह रोड में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अतिक्रमण करने वाले को निगरानी विभाग ने अपने माइकिंग के माध्यम से अतिक्रमण मुक्त करने की चेतावनी दी गई सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए बोलईडी ,लाल बिल्डिंग चौक के आस पास एवं सर्विस मार्गों को सुचारु किया जाएगा जिसके लिए पूर्व में भी उपायुक्त कार्यालय से विभिन्न विभागों को संयुक्त अभियान चलाने हेतु निर्देश दिया गया था पुनः एक पत्र जारी कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने हेतु निर्देश दिया गया है।










