सड़क के अभाव में नवजात की मौत के बाद जागे जनप्रतिनिधि, परसाबहाल से बंगरासाई तक 2 KM सड़क और 3 पुलों का शिलान्यास

By Riya Kumari

Published :

Follow
सड़क के अभाव में नवजात की मौत के बाद जागे जनप्रतिनिधि, परसाबहाल से बंगरासाई तक 2 KM सड़क और 3 पुलों का शिलान्यास

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : वर्षों से सड़क और पुल की समस्या से जूझ रहे नकटी पंचायत के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती वन क्षेत्र परसाबहाल से बंगरासाई तक 2 किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क और तीन आरसीसी पुलिया के निर्माण कार्य का शनिवार को विधिवत भूमि पूजन सह शिलान्यास किया गया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढे : EPFO News: अब मोबाइल से घर बैठे जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, नवंबर में विशेष अभियान

नवजात की मौत के बाद सड़क निर्माण की पहल हुई तेज

परसाबहाल से बंगरासाई तक जाने वाले मार्ग की स्थिति लंबे समय से बेहद खराब थी। सड़क की बदहाली के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। खासकर गर्भवती महिलाओं, मरीजों और बुजुर्गों को अस्पताल तक पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

बताया गया कि करीब छह महीने पहले सड़क और पर्याप्त एंबुलेंस या अन्य वाहन सुविधा के अभाव में समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण एक नवजात की अनुमंडल अस्पताल में मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण की मांग को गंभीरता से उठाया और इसे प्राथमिकता में शामिल किया।

2 किलोमीटर सड़क के साथ बनेंगे तीन आरसीसी पुल

स्थानीय विधायक, नगर परिषद अध्यक्ष और पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयासों के बाद अब इस सड़क निर्माण योजना की शुरुआत हुई है। पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आधारशिला रखकर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस परियोजना के तहत परसाबहाल से बंगरासाई तक दो किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही रास्ते में तीन आरसीसी पुलिया का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बरसात के दिनों में भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना लक्ष्य : सन्नी उरांव

शिलान्यास कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की पहली जिम्मेदारी है। सड़क और तीन पुलों का निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को आपातकालीन चिकित्सा, शिक्षा और रोजमर्रा के आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में किसी परिवार को अपनों को खोने का दर्द नहीं झेलना पड़े, इसके लिए जरूरी सुविधाओं का विकास होना चाहिए।

वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी

शिलान्यास समारोह के दौरान ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों ने योजना की शुरुआत होने पर जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version