सोशल संवाद / जमशेदपुर : त्योहारों के सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एलटीटी मुंबई-संतरागाछी-एलटीटी मुंबई पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन अक्तूबर महीने में निर्धारित फेरों के लिए पटरियों पर दौड़ेगी.
यह भी पढे : एनएच पर खड़े 72 वाहनों से वसूले ₹3.90 लाख जुर्माना
एलटीटी मुंबई संतरागाछी स्पेशल ट्रेन छह अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक प्रत्येक मंगलवार को एलटीटी मुंबई से रात 8:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह पांच बजे संतरागाछी पहुंचेगी. संतरागाछी एलटीटी मुंबई स्पेशल ट्रेन वापसी में यह ट्रेन आठ अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक प्रत्येक गुरुवार को संतरागाछी से सुबह 11 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 9:30 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन का ठहराव खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों पर दिया गया है.
बंडामुंडा में होने वाला ब्लॉक रद्द ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित नहीं होंगे
चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बंडामुंडा ए केबिन-राउरकेला सेक्शन के बीच ऽवीं लाइन चालू करने को लेकर बंडामुंडा डी केबिन में प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआइ) कार्य को रेलवे ने अचानक रद्द कर दिया है. इसके साथ ही गत 21 सितंबर को ट्रेनों के रद्द और मार्ग परिवर्तन को लेकर ये ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय व रूट पर ही चलेंगी.
ये ट्रेनें निर्धारित समय व रूट पर ही चलेंगी
चक्रधरपुर-राउरकेला, राउरकेला-टाटानगर, हटिया-राउरकेला, टाटा से खुलने व अब गुजरने वाली ट्रेनें इतवारी-टाटानगर, टाटानगर-हटिया, टाटानगर-बिलासपुर रद्द नहीं रहेंगी. इस्पात व बादामपहाड़, हावड़ा-कांताबांजी, हावड़ा जूनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, बादामपहाड़-राउरकेला, शालीमार बादामपहाड़ अपने निर्धारित शेड्यूल पर दौड़ेंगी. अन्य प्रमुख एक्सप्रेस व मेल ट्रेनें में जम्मू तवी एक्सप्रेस, हटिया-झारसुगुड़ा, बिलासपुर-बक्सर, हटिया-एलटीटी, मुंबई-हटिया एक्सप्रेस, हुजूर साहिब नांदेड़-संतरागाछी, गोरखपुर-संबलपुर आदि ट्रेनें समय पर चलेंगी.











