सोशल संवाद / डेस्क : टीवी जगत से एक खुशखबरी सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री Surbhi Jyoti और उनके पति सुमित सूरी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

यह भी पढे : ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी, रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी फिल्म
सुरभि ज्योति, जिन्हें टीवी के लोकप्रिय शो ‘कुबूल है’ से घर-घर पहचान मिली, हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चा में थीं। अभिनेत्री अपने मैटरनिटी फोटोशूट और प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करती रही थीं, जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला।
सुरभि और सुमित ने फरवरी 2026 में अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। उस समय उन्होंने बताया था कि उनका पहला बच्चा जून 2026 में आने वाला है।
अभिनेत्री ने अक्टूबर 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता सुमित सूरी के साथ शादी की थी। शादी के बाद से ही फैंस उनके परिवार में नए सदस्य के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
बेटी के जन्म की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं और मां-बेटी के स्वस्थ रहने की कामना कर रहे हैं। हालांकि, परिवार की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।









