झारखंड में SIR पर उठे सवाल, मतदाता सूची संशोधन में 15 तरह की समस्याएं आईं सामने

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड में SIR पर उठे सवाल, मतदाता सूची संशोधन में 15 तरह की समस्याएं आईं सामने

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विधानसभा में इस प्रक्रिया के खिलाफ राजकीय संकल्प पेश किए जाने के बीच मतदाता सूची संशोधन के दौरान सामने आई कई परेशानियों पर गंभीर सवाल उठे हैं। दस्तावेजों की कमी, नामों की वर्तनी में अंतर और कम समय मिलने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों और प्रवासी मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वास्तविक मतदाताओं के नाम संदेहास्पद सूची में आने या प्रारूप सूची से हटने की आशंका भी जताई गई है।

यह भी पढे : चक्रधरपुर के मतकमबिड़ि में बनेगी 600 फीट पीसीसी सड़क, एक महीने में काम पूरा करने का भरोसा

दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी परेशानी

SIR प्रक्रिया के दौरान कई बुजुर्ग मतदाताओं के पास जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र या पासपोर्ट जैसे दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में उन्हें अपनी जानकारी साबित करने में परेशानी हुई। आधार कार्ड, राशन कार्ड और वोटर आईडी को मांगे गए दस्तावेजों की सूची में शामिल नहीं किए जाने से भी लोगों में भ्रम की स्थिति बनी। रिपोर्ट के अनुसार, खतियान को भी इन 11 दस्तावेजों में जगह नहीं दी गई।

इसके अलावा आधार कार्ड, वोटर आईडी और पुरानी मतदाता सूची में नाम की स्पेलिंग अलग-अलग होने के कारण कई आवेदन लंबित रह गए।

प्रवासी मजदूरों और विद्यार्थियों को भी परेशानी

झारखंड के बड़ी संख्या में मजदूर रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई और सूरत जैसे शहरों में रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए गणना प्रपत्र भरने के दौरान अपने गांव लौटना आसान नहीं था। यदि घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, तो उनका नाम मतदाता सूची से हटने की आशंका बनी।

दूसरे राज्यों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को भी इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। Jagran

बुजुर्गों और महिलाओं के सामने अलग चुनौतियां

  • वर्ष 1987 से पहले जन्मे बुजुर्गों से माता-पिता के दस्तावेज मांगे गए, जो कई लोगों के पास उपलब्ध नहीं थे।
  • शादी के बाद दूसरे गांव में रहने वाली महिलाओं के नाम मायके और ससुराल की मतदाता सूची में अलग-अलग होने की समस्या सामने आई।
  • कुछ महिलाओं के दस्तावेजों में पिता का नाम, तो कुछ में पति का नाम दर्ज था।
  • विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को पुराने या अधूरे दस्तावेजों के कारण अधिक जांच से गुजरना पड़ा।

कम समय और ऑनलाइन प्रक्रिया ने बढ़ाई मुश्किलें

रिपोर्ट में बताया गया कि BLO को दो से तीन सप्ताह में 1000 से अधिक मतदाताओं तक पहुंचना था। कई लोगों की शिकायत थी कि BLO उनके घर केवल एक बार पहुंचे और उस समय वे काम या खेतों में व्यस्त थे।

इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी में प्रपत्र होने से कुछ ग्रामीणों को इसे भरने में मदद लेनी पड़ी। स्मार्टफोन नहीं होने और OTP पुराने मोबाइल नंबर पर जाने के कारण ऑनलाइन सुधार करना भी मुश्किल हुआ। प्रारूप सूची जारी होने के बाद कुछ मतदाताओं ने नाम गायब होने या मतदान केंद्र बदलने की शिकायत की।

SIR प्रक्रिया पर विधानसभा में भी चर्चा

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में राज्य सरकार ने SIR की मौजूदा प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे रोकने और नियमों में बदलाव की मांग की। सरकार का कहना है कि प्रक्रिया में पारदर्शिता और आम मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखा जाना चाहिए। वहीं, निर्वाचन अधिकारियों का पक्ष है कि SIR का उद्देश्य मृत, दोहरी प्रविष्टि वाले और स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नामों की जांच करना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version