Dr Abhishek Child Care

राहुल गांधी को हिंदू धर्म से किया गया बहिष्कृत, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की घोषणा

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क: राहुल गांधी को मनुस्मृति के अपमान के लिए हिंदू धर्म से बहिष्कृत कर दिया गया है। ज्योतिर्मठ बदरीनाथ धाम के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मनुस्मृति का अपमान करने के लिए हिंदू धर्म से बहिष्कृत कर दिया गया है।

यहां कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में इस बात की घोषणा करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि गांधी ने लोकसभा में किसी प्रसंग में सनातन धर्म के आधार मनुस्मृति का अपमान किया था। शंकराचार्य ने कहा कि मठ से गांधी को इस संबंध में एक नोटिस भी दिया गया था लेकिन उन्होंने न तो इसके लिए क्षमा मांगी और न ही नोटिस का कोई जवाब दिया. उन्होंने कहा कि इसीलिए मठ ने मनुस्मृति का अपमान करने पर राहुल गांधी को विधिवत रूप से हिंदू धर्म से बहिष्कृत कर दिया है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सभी पंडित और हिन्दुओं से अपील की है कि राहुल गांधी से पूजा पाठ न कराया जाए। राहुल के किसी भी कार्यक्रम में शामिल न हों, क्योंको जो धार्मिक ग्रंथों और सिद्धांतों को नहीं मानता है, तो उसे हिन्दू नहीं माना जा सकता है। इसके अलावा, उन्होंने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी जैसे लोगों की वजह से ही धर्म को हानि मिल सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version