---Advertisement---

Railway का बड़ा डिजिटल बदलाव: UTS बंद, अब RailOne से टिकट बुकिंग पर 3% छूट

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Railways major digital transformation

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: भारतीय Railway ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। 1 मार्च 2026 से सेंट्रल फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) द्वारा संचालित पुराना UTS ऐप बंद कर दिया गया है और उसकी जगह नया RailOne ऐप लागू कर दिया गया है। रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अब सभी सेवाओं के लिए इसी सुपर ऐप का उपयोग किया जाए।

यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर एंबुलेंस जल्द होगी शुरू, सुदूर इलाकों से रांची लाए जाएंगे मरीज

RailOne को मल्टी-सर्विस प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया गया है, जहां यात्री जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट के साथ-साथ रिजर्वेशन टिकट भी बुक कर सकेंगे। इसके अलावा ट्रेन में ऑनलाइन भोजन मंगाने और शिकायत दर्ज कराने जैसी सुविधाएं भी इसी ऐप पर उपलब्ध होंगी।

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय ने 14 जुलाई 2026 तक विशेष ऑफर भी घोषित किया है। RailOne के जरिए अनारक्षित टिकट बुक कर UPI, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करने पर 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

पुराने UTS ऐप के R-Wallet में जमा राशि को लेकर भी मंत्रालय ने आश्वस्त किया है कि वही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करने पर बैलेंस स्वतः नए ऐप में ट्रांसफर हो जाएगा। वर्तमान में करीब 1.47 करोड़ उपयोगकर्ता इस डिजिटल परिवर्तन का हिस्सा बन रहे हैं, जिससे रेलवे सेवाएं और अधिक सरल और आधुनिक होंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version