सोशल संवाद / जमशेदपुर : ओडिशा में जलेश्वर के पास नया घर और भद्रक में थर्ड लाइन के कार्यों को लेकर 6 दिवसीय ब्लॉक होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अनुसार, लाइन ब्लॉक 24 अगस्त से 30 अगस्त तक होगा। इस दौरान यार्ड नवीकरण एवं परिचालन से जुड़े अन्य कार्य होंगे। लाइन ब्लॉक से टाटानगर की ट्रेनों का भी परिचालन प्रभावित होगा। रेलवे के अनुसार आनंद विहार पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 23 और 25 अगस्त को एक घंटे लेट चलेगी।
यह भी पढे : टाटा-बादामपहाड़ मार्ग पर नहीं बिछेगी डबल लाइन
भुनेश्वर दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 25 अगस्त को डेढ़ घंटे लेट से खुलेगी जबकि दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए राजधानी एक्सप्रेस 29 अगस्त को डेढ़ घंटे लेट से रवाना होगी। जानकार बताते हैं कि, जलेश्वर के पास लाइन ब्लॉक के कारण रेलवे ने खड़गपुर भद्रक मार्ग की चार जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं, खड़गपुर, शालीमार, संतरागाछी एवं हावड़ा से दक्षिण भारत मार्ग की 11 ट्रेनों को लेट से रवाना किया जाएगा।
जुलाई में साउथ बिहार 19 उत्कल 5 दिन नहीं आएगी
चक्रधरपुर मंडल में कांशबहल स्टेशन के पास ब्लॉक के कारण दुर्ग-आरा साउथ बिहार 15 और आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस चार दिन टाटानगर न आकर बदले मार्ग चांडिल से सीनी-कांड्रा होकर चलेगी। उत्कल एक्सप्रेस भी पांच दिन टाटानगर नहीं आएगी। ट्रेन को झारसुगुड़ा-संबलुपुर के रास्ते पुरी ले जाने का आदेश है। वहीं, टाटानगर से इतवारी, बिलासपुर और हटिया एक्सप्रेस का परिचालन 3 जुलाई से 17 नवंबर के बीच 20 दिन रद्द किया गया है।










