सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शुक्रवार को अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस खास मौके पर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने सलमान को राखी बांधी। रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़े :‘Alpha’ की OTT रिलीज डेट का ऐलान, आलिया भट्ट-शरवरी की स्पाई थ्रिलर 28 अगस्त से Netflix पर
अर्पिता खान ने सोशल मीडिया पर परिवार के इस खास पल की झलकियां शेयर कीं। वीडियो में वह सलमान के माथे पर तिलक लगाती, आरती करती और फिर उनकी कलाई पर राखी बांधती नजर आ रही हैं। इसके बाद दोनों भाई-बहन ने एक-दूसरे को गले लगाया। सलमान ने भी इस खास मौके पर बहन के साथ प्यार भरा अंदाज दिखाया।
रक्षाबंधन के मौके पर सलमान की कलाई पर कई राखियां भी नजर आईं। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने अपनी बहनों अर्पिता और अलवीरा के साथ यह त्योहार मनाया। परिवार के इस निजी सेलिब्रेशन की तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींचा है।
हालांकि, इस वीडियो में एक और चीज ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। राखी बांधने के दौरान पीछे यीशु मसीह की ‘द लास्ट सपर’ जैसी पेंटिंग दिखाई दे रही थी। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों के मेल का उदाहरण बताते हुए प्रतिक्रिया दी।
सलमान खान और उनके परिवार का यह रक्षाबंधन सेलिब्रेशन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। भाई-बहन के प्यार से भरे इन पलों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।









