Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Ranchi Traffic Plan: त्योहार और क्रिकेट मैच से पहले ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, इन पर होगी कार्रवाई

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Ranchi Traffic Plan
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : रांची में आने वाले त्योहारों और अक्टूबर में होने वाले क्रिकेट मैच को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। त्योहारों के दौरान बाजारों और प्रमुख सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ के साथ क्रिकेट मैच के समय शहर में आने वाले लोगों और वाहनों की संख्या को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने विशेष कार्ययोजना तैयार करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़े : Jharkhand News: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा Cold Storage, किसानों को मिलेगा फायदा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

शुक्रवार को ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में दोनों ट्रैफिक डीएसपी, सभी यातायात थाना प्रभारी और यातायात परिचारी मौजूद रहे। अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए रूटवार ट्रैफिक प्लान तैयार करने और उसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया।

त्योहारों और क्रिकेट मैच के दौरान बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव

गणेश पूजा, करमा पूजा, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान रांची के बाजारों और प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है। वहीं अक्टूबर में होने वाले क्रिकेट मैच के दौरान भी बड़ी संख्या में दर्शकों और वाहनों के शहर में पहुंचने का अनुमान है।

इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पहले से संवेदनशील स्थानों की पहचान कर रूटवार व्यवस्था तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि भीड़ के समय जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

ब्लैक फिल्म और मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। ब्लैक फिल्म लगे शीशे, फैंसी नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वालों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, शराब के नशे में ड्राइविंग, ओवरलोडिंग और नाबालिगों के वाहन चलाने पर भी पुलिस सख्ती करेगी। नंबर प्लेट पर टेप लगाकर नंबर छिपाने या गलत तरीके से नंबर लिखने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई होगी।

ऑटो-टोटो की पार्किंग पर भी होगी सख्ती

रांची के प्रमुख चौराहों और ट्रैफिक पोस्ट के आसपास बेतरतीब तरीके से ऑटो और टोटो खड़े करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। लेफ्ट फ्री लेन में वाहन पार्क करने पर भी जुर्माना और अन्य कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ऑटो और टोटो चालकों के लिए यूनिफॉर्म की व्यवस्था को भी अनिवार्य रूप से लागू कराया जाएगा।

सड़क पर दुकान या ठेला लगाने वालों पर कार्रवाई

सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर दुकान या ठेला लगाने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के सहयोग से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य सड़कों के किनारे पर्याप्त जगह खाली रखना है, ताकि वाहनों की आवाजाही में किसी तरह की बाधा न हो।

स्कूल टाइम में प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त तैनाती

स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय प्रमुख मार्गों और चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैनाती की जाएगी। खासकर भीड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी।

बारिश के दौरान जलजमाव की वजह से कहीं जाम की स्थिति बनती है तो संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराने का निर्देश दिया गया है।

जाम की सूचना पर QRT और अभियान टीम करेगी कार्रवाई

जाम वाले स्थानों पर QRT और ट्रैफिक अभियान टीम की मदद ली जाएगी। पुलिस का लक्ष्य है कि किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति लंबे समय तक न रहे और जरूरत पड़ने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator