Advertisement 2

रंग बरसे जमशेदपुर 2026: नशामुक्त, सांस्कृतिक होली में युवाओं का उत्साह चरम पर

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Rang Barse cultural Holi program जमशेदपुर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: जमशेदपुर में इस बार होली सिर्फ रंगों की नहीं, बल्कि संस्कृति और सकारात्मक सोच की भी रही। सीतारामडेरा गुरुद्वारा के पास तुरी समाज भवन में आयोजित “रंग बरसे जमशेदपुर 2026” कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और पारिवारिक माहौल के साथ संपन्न हुआ। शहर के युवा, महिलाएं और कई गणमान्य अतिथि इस आयोजन का हिस्सा बने।

यह भी पढ़ें: टाटानगर पर 1000 यात्रियों के लिए बन रहा होल्डिंग एरिया

कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत रही नशापान और अश्लील गीतों पर सख्त रोक। प्राकृतिक रंग, पारंपरिक होली गीत और ठंडाई ने माहौल को पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।

मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और उन्हें सम्मान स्वरूप तुलसी पौधा भेंट किया गया। विधायक ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बिना फूहड़ता के होली मनाना एक सराहनीय पहल है, जो युवाओं को सही दिशा देती है।

मंच पर कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी रही। होली कॉस्ट्यूम और डांस प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में और रंग भर दिए, वहीं विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रवेश शुल्क से प्राप्त राशि समाजसेवा के लिए समर्पित की जाएगी, जिसके तहत जरूरतमंद बच्चों के लिए विशेष समर कैंप आयोजित होगा। “रंग बरसे जमशेदपुर 2026” ने यह साबित कर दिया कि होली प्रेम, भाईचारे और संस्कारों के साथ भी पूरे जोश में मनाई जा सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version