Advertisement 2

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिवाजी महाराज राज्याभिषेक को हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर, महानगर ने शिवाजी महाराज द्वारा हिंदूपाद पदशाही की स्थापना की अर्थात इस दिन शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुक्रवार की शाम को स्थानीय तुलसी भवन में हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव हर्षोल्लास से मनाया।

शाखा में ध्वज प्रणाम के उपरांत छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जसवंत सिंह भोमा जी (पूर्व महासचिव, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, कोल्हान) ने शिवाजी महाराज के राज कार्यों, युद्धनीतियों और निडरता के बारे में बताया। सनातन धर्म की स्थापना के लिये सिख गुरुओं के बलिदान और योगदान की चर्चा करते हुये, गुरु गोविंद देव जी की जीवनी एवम इस्लामिक आक्रमणकारियों से सनातन की रक्षा के लिये अपने जीवन का दिये गए आहुति को जन जन तक पहुचाने का आह्वान किया। भोमा जी ने बताया सनातन धर्म की स्थापना के लिये ही सिख पंथ की स्थापना की गई थी। ये दोनों एक ही हैं। इसे अलग नही किया जा सकता।

कार्यक्रम के मुख्यवक्ता संघ के विभाग सम्पर्क प्रमुख इंद्रदेव प्रसाद जी ने बताया कि किस तरह चारों तरफ फैले मुगल शासन के समय में उन्होंने राजपाट संभाला और हिंदू साम्राज्य की स्थापना कर हिन्दुओं में गौरव व सम्मान की भावना का संचार किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निरंतर राष्ट्र के उत्थान के लिए काम कर रहा है। संघ वर्ष में छह प्रमुख उत्सव मनाते हैं। उन्हीं में से एक प्रमुख उत्सव है हिंदू साम्राज्य दिवस। सन 1674 में ज्येष्ठ शुक्ल त्रियोदशी को शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कर हिंदू साम्राज्य की स्थापना की गई। शिवाजी महाराज बचपन से ही स्वाभिमानी एवं राष्ट्रभक्त थे।

शिवाजी महाराज के शासन में सभी की सहभागिता रहती थी। उनके शासन में छूआछूत का कोई स्थान नहीं था। समस्त हिंदू समाज के लिए गौरव का दिन है। इस अवसर संघ के सह महानगर संघचालक रामचंद्र जी, संपर्क प्रमुख अरविंद, महानगर सेवा प्रमुख जयगोपाल, महानगर व्यवस्था प्रमुख संजय, सुनील जोशी जी, एवम व्यवस्था में राकेश दुबे , आदित्य मुखर्जी जी सहित काफ़ी संख्या में स्वयंसेवक एवम शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version