Advertisement 2

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाली पर्यावरण बचाने को लेकर जनजागरूकता रैली, दो मिनट का मौन रख रेल हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि!

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में लोगों ने पर्यावरण दिवस से एक दिन पूर्व आज आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए विशाल जनजागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया। जागरूकता रैली एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से निकलकर भालूबासा चौक होते हुए वापस मैदान पर आकर रूकी. यहां सभी ने उड़ीसा में हुए दुःखद रेल हादसे में दिवंगत हुए लोगों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की।

जागरूकता रैली में बच्चे भी हांथो में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए। पर्यावरण के सरंक्षण हेतु नारे लगाते हुए यह रैली जब सड़क मार्ग से गुजरी तो राह चलते लोगों ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी सह समाजसेवी श्री शिव शंकर सिंह जी ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर व इस नेक कार्य के प्रति और लोगों को प्रेरित कर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने का संकल्प लेना चाहिए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से साकची के संघचालक रविंद्र, बर्मामाइंस के संघचालक शिव शंकर सिंह, वरुण, अमर , सुशील , शेखर , सतनाम जी, सुभाष जी, वाई. पी. सिंह, राजेश सिंह, सुखदेव, अमित, मुकेश, कम्मे, त्रिदेव, नितिन मुखी, बिट्टू मुखी, त्रिनाथ मुखी जी समेत बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version